पटना ग्रामीण: श्री कृष्णा पुरी स्थित अपने आवास पर सांसद चिराग पासवान ने कहा, 40 की 40 सीटें एनडीए जीत रही है
लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने श्री कृष्णा पुरी स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एक बात में कोई संदेह नहीं है कि 40 की 40 सीटें एनडीए जीत रही है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि अगर आंकड़े के अनुसार हम लोग देखे तो पिछली बार एनडीए में तीन दल थे। लेकिन आज की तारीख में कुल 5 दल एनडीए में शामिल है।