तगड़े विरोध के बावजूद भी जगतपुर उमरिया ग्राम के रहवासी इलाके से नहीं हटाई गई शराब दुकान, ग्रामीणों ने फिर की शिकायत
कटनी जिले के बड़वारा ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले जगतपुर उमरिया ग्राम में अंग्रेजी शराब दुकान संचालित होने का विरोध लगातार ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है। वही एक बार फिर ग्रामीणों ने कटनी कलेक्टर को लिखित शिकायत देते हुए रहवासी इलाके से शराब दुकान हटाए जाने की मांग की है।