आगरा: आगरा के पुनियापाड़ा में शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया कलश यात्रा का उद्घाटन
माँ शक्ति की उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आज आगरा के पुनियापाड़ा, लोहामण्डी में माँ दुर्गा की भव्य पूजा अर्चना के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शिरकत की।