छतरपुर नगर: गढ़ीमलहरा में टैंकर में पुताई करते समय दो मजदूरों की मौत, परिजनों ने करंट लगने का आरोप लगाया
गढ़ीमलहरा के महोबा रोड पर एक वर्कशॉप में शनिवार की शाम टैंकर की पुताई करते समय दो मजदूरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों को पहले निजी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने रविवार की दोपहर करीब 1 बजे करंट लगने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम में पता चलेगा।