जबलपुर: मारपीट और धमकी से परेशान परिवार ने SP से लगाई सुरक्षा की गुहार, CCTV फुटेज को बनाया सबूत
जानी होटल के पीछे, मोहरिया, आधारताल निवासी फारुख खान पिता अब्बास खान ने एसपी जबलपुर को आवेदन सौंपा। आवेदन में उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली *रुबीना बी, जहीर बेग तथा उनकी लड़कियों* द्वारा उनके और उनके परिवार के साथ बिना किसी उचित कारण के विवाद किया गया। इस दौरान गाली-गलौज, मारपीट और जानलेवा हमला भी किया गया।