हाथरस: मकान निर्माण कार्य के दौरान महिला मजदूर की गिरने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के बेनीराम बाग में मकान निर्माण कार्य के दौरान मोहल्ला नया नगला निवासी गुड्डी देवी पत्नी रूप किशोर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही महिला के परिजन अस्पताल पहुंचे सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई।