शाहजहांपुर: पड़ोसी युवक पर गम्भीर आरोप लगाते हुए आमखेड़ा गांव की पीड़िता ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज करवाने की लगाई गुहार
शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद कोतवाली क्षेत्र में स्थित आमखेड़ा गांव की पीड़िता ने अपने पड़ोसी पर छेड़छाड़ सहित गंभीर आरोप लगाते हुए बुधवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की गुहार लगाई है। पीड़िता ने दिए गए शिकायती पत्र में दो बार जबरन घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है।