रायसेन जिले की बाड़ी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत उटिया कला में जल गंगा संवर्धन योजना के तहत बड़े भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। पंचायत दर्पण पोर्टल पर छह तालाबों के निर्माण के नाम पर लाखों रुपये की निकासी दिखाई गई, जबकि जमीनी स्तर पर एक भी तालाब मौजूद नहीं है। जिन खेतों में तालाब बनाए जाने का दावा किया गया, वहां आज भी किसान खेती करते नजर आ रहे हैं।