अररिया पूर्णिया मार्ग स्थित ज़ीरो माइल के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी की टीम ने मंगलवार को शाम 6 बजे के करीब ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहनों की रोककर ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस सर्टिफिकेट, पंजीकरण एवं अन्य आवश्यक कागजातों की सघन जांच की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।