खैरा: खैरा जमुई मुख्य मार्ग पर ट्रांसफार्मर के बगल में कचरे का अंबार, लोगों ने साफ करने की मांग की
Khaira, Jamui | Apr 16, 2026 खैरा जमुई मुख्य मार्ग पर स्थित ट्रांसफार्मर के बगल में कचरे का अम्बार लगा हुआ है । जिससे आने जाने वाले लोगों को कठिनाइयां होती है । कचरे का अम्बार कई दिनों से पड़ा हुआ है । अभी तक कचरे को नहीं हटाया गया है ।लोगों ने कचरा साफ करने की मांग की है । कचरा साफ होने से आने जाने वाले लोगों को कठिनाइयां नहीं होगी । लोगों ने इसकी जानकारी गुरुवार की शाम 6:00 बजे दी है