मोदीनगर: मोदीनगर विधायक कार्यालय पर जन चौपाल में आए लोगो से मुलाकात कर विधायक ने उनकी शिकायतों को सुना और निस्तारण किया।
भारतीय जनता पार्टी की मोदीनगर विधायक मंजू सिवाच ने मोदीनगर स्थित अपने कार्यालय में जन चौपाल लगाई, क्षेत्र के अलग-अलग लोगों ने अपनी बिजली, पानी, सड़क समेत अन्य समस्याओं से विधायक को अवगत कराया, विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया।