बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र में शहरी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत सिंह होटल, अनुप मंडल के समीप पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके कारण 20 जनवरी 2026 को बुंडू शहरी जलापूर्ति बाधित रहेगी। नगर पंचायत प्रशासन ने आमजनों से सहयोग और वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है।