ग्राम विलासरा में ग्रामीणों को सुबह सूचना मिली थी की खेत में खड़ी अज्ञात मोटरसाइकिल में आग लगाई गई है। सूचना के बाद ग्रामीण इकट्ठे हो गए। वहीं ग्राम कोटवार ने मामले की सूचना भानगढ़ पुलिस को दी। मामले में मंगलवार करीब 3:00 बजे भानगढ़ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने में किसी भी तरह कीआगजनी की शिकायत नहीं की गई। शिकायत होने पर कार्रवाई की जाएगी।