टीकमगढ़: मजना गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
मजना गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया क्या व्यक्ति अपने घर पर था तभी उसने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जैसे ही घटना का पता लगा,तब घटना की जानकारी पुलिस को दी और व्यक्ति के शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई के बाद व्यक्ति के शव का जिला अस्पताल में पीएम कराया गया और शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया।