महागामा: महागामा में प्राचीन दुर्गा मंदिर की प्रतिमा का विसर्जन, उमड़ी भक्तों की भीड़
महागामा। प्राचीन दुर्गा मंदिर की प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार की संध्या 5 बजे नगर के ऐतिहासिक पुरानी तालाब में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिमा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। पूरा माहौल “जय माता दी” और “जय मां अंबे” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। विसर्जन को लेकर नगर पंचायत और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। तालाब म