चौथम: गोगरी: सोनवर्षा घाट दुर्गा मंदिर प्रांगण में भीषण आग, कई बासे जलकर राख, दो गायें झुलसी
खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी बौरने पंचायत के सोनवर्षा घाट स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से कई बासे जलकर राख हो गए। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दो गायें झुलस गईं। जानकारी के अनुसार, मंदिर प्रांगण के मैदान के पूर्वी छोर पर बने बासों में अचानक आग लग गई। बा