सोमवार रात 8 बजे भारतीय जनता पार्टी के भरतपुर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए मनीष शर्मा का व्यापार महासंघ पहाड़ी द्वारा गुरुद्वारा साहिब परिसर में स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर शर्मा को राजस्थानी साफा, फूलों की माला और चांदी का मुकुट पहनकर सम्मानित किया गया। उपस्थित व्यापारियों ने उनकी निष्पक्ष संघर्षील और व्यापारी हितैषी कार्यशैली की प्रशंसा की।