मुरैना नगर: भड़काऊ पोस्ट पर कार्रवाई, कलेक्टर ने जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए
भडक़ाऊ पोस्ट से वर्ग विशेष की भावनाएं आहत होने से कानून व्यवस्था को लेकर प्रतिकूल स्थिति निर्मित होने की संभावना के कारण कलेक्टर अंकित ने जिले के सम्पूर्ण राजस्व सीमा के अंतर्गत प्रतिबंधित आदेश जारी किए है।आदेश के उल्लंघन करते पाये जाने पर संबंधित पर प्रासंगिक धाराओं के अन्तर्गत सख्त वैधानिक कार्यवाई की जायेगी।आदेश 30 अप्रैल 2025 तक प्रभावशील रहेगा।