मुरैना नगर: चंबल कमिश्नर कार्यालय के सामने NH-44 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत, गौसेवकों ने लगाया जाम, वीडियो वायरल
मुरैना जिले में गोवंश की दुर्दशा देखते ही बन रही है,आज गुरुवार की दोपहर एक अज्ञात वाहन ने कमिश्नर ऑफिस के सामने नेशनल हाईवे-44 पर एक गोवंश को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पाकर गौसेवक मौके पर पहुंचे नगरनिगम द्वारा जब कोई वाहन नहीं आया तो गौसेवकों ने हाइवे जाम कर दिया उसके कुछ देर बाद गौवंश का हटाया गया तब जाम खोला गया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.