छत्तीसगढ़ बालोद जिले के बालोद शहर में रुपयों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेलने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि पुलिस द्वारा शिकायत और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन बड़े स्तर पर जुए पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। शुक्रवार सुबह 10 बजे बालोद थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 जनवरी बुधवार की रात पुलिस टीम गश्त पर निकली हुई थी। इसी दौरान बुधवारी बाजार, बालोद के पास मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 07, जवाहरपारा स्थित रिठिया तालाब के किनारे कुछ लोग रुपयों का दांव