राजगढ़: राजगढ की रोही में पेड़ की छंगाई करते समय पैर फिसलकर गिरने से एक मजदूर की हुई मौत, राजगढ़ थाने में मामला दर्ज
Rajgarh, Churu | Apr 26, 2026 राजगढ कस्बे की रोही में खेत में पेड़ की छंगाई करते समय पैर फिसलकर पेड़ से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मालाराम पुत्र गोपाल राम भांंमी निवासी वार्ड 13 कस्बा राजगढ ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि उसका चेचेरा भाई तुलसीराम शहर के विभिन्न क्षेत्र में मजदूरी का काम करता था। जिसकी 25 अप्रेल शाम 6 बजे प्रताप के खेत में पेड़ की छंगाई करते पेड़ से गिरने से मौत हो गई।