नजफगढ़: पुलिस ने रिसीवर साथी के साथ एक डेस्परेट बरगलर को दबोचा, चोरी की स्कूटी और 5 पानी के मोटर बरामद
साउथ वेस्ट जिला की आपरेशन सेल की पुलिस टीम ने एक डेसपरेट बरगलर को उसके साथी रिसीवर के साथ गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रोहित और वीरू माथुर के रूप में हुई है, यह दोनों महावीर एनक्लेव और सुभाष नगर के रहने वाले हैं। उनके पास से पुलिस टीम ने पांच चोरी के पानी के मोटर और एक चोरी की स्कूटी को बरामद किया है। इनके गिरफ्तारी से पांच मामलों खुलासा किया गया है।