कन्नौज: गुगरापुर विद्युत सब स्टेशन पर मिला संविदा कर्मी का शव, पुलिस ने कार्रवाई करने की कही बात
गुगरापूर स्थित विद्युत सब स्टेशन पर संविदा कर्मी का शव मिलने की घटना सामने आई है। पुलिस मामले में तहरीर के आधार पर कार्यवाही कर रही है इस मामले में बिजली कर्मियों पर हत्या का आरोप है। कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग से जुड़े संविदा कर्मी का शव मिलने से सनसनी मची है। मृतक प्रदीप बिजली सब स्टेशन पर संविदा कर्मी के रूप पर तैनात था।