निघासन: लखीमपुर खीरी से थारू समाज के लिए निकली उम्मीद की किरण, वन विभाग के 4000 झूठे मुकदमों की जांच शुरू, न्याय की राह खुली
लखीमपुर खीरी जिले के थारू आदिवासी समुदाय के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दशक भर से झूठे वन अपराधों के मामलों में फंसे 4,000 से अधिक लोगों को अब न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। राज्य सरकार ने इन मामलों की जांच के लिए एक 3 सदस्यीय समिति गठित कर दी है, जिसमें एक आईएफएस अधिकारी और दो एसडीओ शामिल हैं। यह टीम सच की पड़ताल कर शासन को रिपोर्ट सौंपेगी।