सकरा: मोहम्मदपुर बनवारी गांव में बिजली के तार के चपेट आने से एक महिला की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बनवारी गांव में बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले को लेकर परिजनों ने गुरुवार दोपहर करीब एक बजे में थाने में शिकायत किया है। मृतका का पहचान उक्त गांव के श्रीनाथ पासवान का 30 वर्षीय पत्नी नीतू देवी बताया गया है।