पन्ना: पन्ना जिला अस्पताल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर पति-पत्नी में चले लात-घूंसे और चप्पलें, तमाशबीन बने लोग!
Panna, Panna | Jun 21, 2026 पन्ना जिला अस्पताल के बाहर आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दंपति के बीच का मामूली विवाद सरेराह दंगल में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अस्पताल से निकलते ही दोनों में कहासुनी हुई, जिसके बाद पत्नी ने पति पर चप्पलें बरसाना शुरू कर दिया। पति ने भी पलटवार करते हुए थप्पड़ जड़ दिए। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।