विदिशा नगर: तीन मरीजों को भेजा भोपाल, इलाज करा चुके लोगों को होगी वापसी, अब तक 43 कैंसर पीडित भेजे जा चुके भोपाल चिरायु।
शुक्रवार दोपहर 1 शेरपुरा स्थित सांसद कार्यालय से एक बस के माध्यम से 3 और मरीजों को भोपाल रवाना किया गया। व्यवस्था देख रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तोरण सिह दांगी ने बताया कि 6 और 7 जून को विदिशा में केंद्रीय कृषि मंत्री के प्रयासों से कैंसर जांच शिविर आयोजित किया गया था। जिसमें 586 मरीज कैंसर पॉजीटिव पाए गए थे। उन्हें निशुल्क इलाज के लिए भोपाल चिरायु भेजा ।