लवकुशनगर: लवकुशनगर में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jun 19, 2026
लवकुशनगर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 06 में एक शिक्षक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार, डी.के. चौरसिया नामक शिक्षक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने निवास पर फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही लवकुशनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।