मुरादाबाद: कलेक्ट्रेट पहुंचकर ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने किया विरोध प्रदर्शन, DM को दिया ज्ञापन
जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने विरोध प्रदर्शन किया और पश्चिमी बंगाल सरकार की बर्खास्तगी की मांग उठाई। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के लोगों ने बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम डीएम को ज्ञापन दिया।