बलौदाबाज़ार: सिद्ध बाबा रेलवे फाटक भाटापारा में अवैध रूप से शराब ले जाने वाले 2 शराब कोचियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बलौदा बाजार जिले में ऑपरेशन विश्वास के तहत मुखबिर की सूचना पर थाना भाटापारा शहर पुलिस टीम द्वारा सिद्ध बाबा रेलवे फाटक भाटापारा में घेराबंदी कर बाइक के माध्यम से अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब ले जाने वाले 2 शराब कोचियों को पकड़ा गया। आरोपी से 3300 कीमत मूल्य का 30 पाव देशी मसाला शराब एवं अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त किया गया है।