रायबरेली: ऊंचाहार थानाक्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता ने थाने से सुनवाई न होने पर एसपी से न्याय की गुहार लगाई
ऊंचाहार थानाक्षेत्र के,एक गांव की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने,सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर,थाने से कार्रवाई न होने पर,आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि,उसके घर में,आरोपी युवक ने जबरन घुसकर घटना को अंजाम दिया, जिसकी शिकायत थाने में की गई थी,लेकिन थाने की पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।