कुडू: कुड़ू नावाटोली और बरवाटोली में हाथियों का तांडव, पांच मकान तोड़े, मां-बेटी ने भागकर बचाई जान
लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे मामला प्रकाश में आया कि हाथियों के झुंड ने कुड़ू थाना क्षेत्र के नावाटोली गांव में चार मकानों तथा कुड़ू से सटे चंदवा थाना क्षेत्र के बरवाटोली गांव में एक मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया।