ललितपुर: ग्राम सौंरई में रिचार्जेबल सेल चार्जिंग पर लगाते समय अचानक फटने से किशोर गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
ग्राम सौंरई में रविवार दोपहर के समय एक किशोर द्वारा रिचार्जेबल सेल को बैटरी पर चार्जिंग के लिए लगाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक धमाका होने से उसका हाथ फट गया। उसे लहू लुहान हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसका इलाज जारी था। वही हालत काफी गंभीर बनी हुई थी।