अंता नगर के श्मशान घाट से अस्थियां चोरी होने का गंभीर मामला सामने आया है। सोमवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार 6 वर्षीय मृतक कार्तिक बागरी की अस्थियां तीये की रस्म के दौरान श्मशान घाट से गायब मिली। जिससे परिजनों में आक्रोश एवं शोक का माहौल बन गया। मृतक के फूफा राधेश्याम बागरी ने घटना की जानकारी अंता पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची...