शाजापुर: शाजापुर मंडी में 8,439 क्विंटल आवक, सोयाबीन ₹6,219 और सरसों ₹6,350 प्रति क्विंटल तक बिकी
कृषि उपज मंडी शाजापुर में आज मंगलवार को विभिन्न जिंसों की कुल 8,439 क्विंटल आवक दर्ज की गई। अनाज और सब्जी वर्ग में अच्छी आवक के बीच कई फसलों के भाव मजबूत रहे।मंडी कर्मचारी अनिल जैन से 4करीब मिले मंडी आंकड़ों के अनुसार सोयाबीन की 502 क्विंटल आवक के साथ इसका अधिकतम भाव 6,219 रुपए प्रति क्विंटल रहा। गेहूं 2,717 क्विंटल आवक के साथ 2,849 रुपए तक बिका