गोगरी: श्री गौशाला परिसर जमालपुर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गोगरी प्रखंड अंतर्गत श्री गौशाला परिसर, जमालपुर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन बुधवार की शाम पांच बजे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। धार्मिक आयोजन के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। केरल के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित राघवेंद्र शास्त्री महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए भगवान की महिमा,