फैज़ाबाद: नाका चुंगी पर फोरलेन के मार्ग में आ रहे ट्रांसफार्मरो को शिफ्ट करने को लेकर नाका में आज 6 घंटे रहेगी बिजली कटौती
अयोध्या। शहर के 33/11 केवी उपकेंद्र नाका से जुड़े रामनगर फीडर व आसपास के इलाकों में छह घंटे बिजली गुल रहेगी।अधिशासी अभियंता प्रदीप वर्मा ने बताया कि नाका हाईवे से नाका चुंगी तक बन रहे फोरलेन के मार्ग में आ रहे ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट किया जाना है। इसलिए सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूर्ण या आंशिक रूप से बाधित रहेगी।