मधेपुरा: 70वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मधेपुरा के अमर का बिहार टीम में हुआ चयन
मधेपुरा के लाल अमर कुमार ने खेल के मैदान पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए तमिलनाडु के ईरोड में 28 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित 70वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम में जगह बनाई है। कमर के चार होने की सूचना क्षेत्र में फैलते ही पूरे मधेपुरा में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों ने अमर कुमार से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई है।