कासना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 लाख रुपये के अवैध पटाखों के साथ आरोपी गिरफ्तार, कार सीज #गौतमबुद्धनगरपुलिस #कासना
थाना कासना पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से करीब 04 लाख रुपये के अवैध पटाखें व घटना में प्रयुक्त कार बरामद। कार्यवाही का विवरण- दिनांक 13.10.2025 को थाना कासना पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों के साथ अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र वेदराम को ग्राम डाढा सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से करीब 04 लाख रुपये के अवैध पटाखें बरामद किए गए है व घटना में प्रयुक्त कार रजि0नं0-UP16DC2267 को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।