छीपाबड़ोद: छीपाबडौद अनाज मंडी 20 अप्रैल को रहेगी बंद
छीपाबड़ौद और हरनावदा जागीर की कृषि उपज मंडियां अक्षय तृतीया के अवसर पर 20 अप्रैल को बंद रहेंगी। इस दिन मंडियों में कृषि उत्पादों की नीलामी नहीं होगी। मंडी प्रशासन और व्यापार संघों ने किसानों से अपील की है कि वे इस तिथि पर अपनी उपज लेकर मंडी न आएं। छीपाबड़ौद कृषि उपज मंडी में व्यापारियों ने मंडी सचिव को पत्र देकर 20 अप्रैल को अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया थ