सांगानेर: सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री की बस सेवा के तहत नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, अनजान को मिलेगी बेहतर सुविधा
जयपुर वासियों को स्वच्छ और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की सौगात देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर,सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।