वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अवैध खनन के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। थाना चिलकाना पुलिस ने गुरुवार शाम 5:00 बजे अवैध खनन परिवहन करने वाले तीन वाहन सीज किए हैं। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 अभियुक्त गण आरिफ, इरफान, अफसर, मुर्तजा, शोहेल, महताब को चिलकाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।