घटना के अनुसार मोटरसाइकिल सवार विपिन, अजय पुत्र मदन (20) व अमित सिंह राजपूत पुत्र मूलचंद (20) निवासी इटौरा महुआ किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान पनवाड़ी पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अजय व अमित अस्पताल रेफर जबकि विपिन की मौत हो गई।