15 जनवरी 2026 — मसौढ़ी थाना ने छेड़खानी के एक मामले में नाबालिक गिरफ्तार कर जेल भेजने की पुष्टि की है। थाना प्रभारी विवेक कुमार भारती ने बताया कि गिरफ्तार किशोर की पहचान राहुल कुमार (लगभग 17 वर्ष) पुत्र गांधी यादव, निवासी ग्राम इस्लामपुर, थाना मसौढ़ी, जिला पटना के रूप में हुई है। आरोपी पिछले तीन महीनों से फरार चल रहा था।