भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी किया गया है की परीक्षा फॉर्म सेमेस्टर वन का 1 दिसंबर से भरा जाना है। किसी भी विद्यार्थी का परीक्षा फॉर्म भरने से ना छूटे इसको लेकर यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर में मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों को स्वयं से फॉर्म भरने कीजानकारी दी जाएगी।