हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। उन्होंने न केवल कांवड़ यात्रियों का सम्मान किया, बल्कि अपने हाथों से उन्हें भोजन भी कराया। इस दौरान आस्था और भक्ति के इस महापर्व पर प्रशासन द्वारा हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई, जिससे पूरा माहौल शिवमय हो गया।