अनूपपुर: SECL के सफाई ठेकेदार की बड़ी लापरवाही!
जाम नालियों ने बरसात में बढ़ाई मुसीबत,
जमुना कॉलरी में घरों में घुसा पानी।
लगातार बारिश के बीच जमुना कॉलरी क्षेत्र में SECL द्वारा नियुक्त सफाई ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। समय पर नालियों की सफाई नहीं होने से कई स्थानों पर नालियां जाम हो गईं, जिसके कारण बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। इससे रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और घरों में रखा सामान भी प्रभावित हुआ।