हुज़ूर: सिटी स्कैन के लिए भोपाल सेंट्रल जेल से सिमी आतंकी को लाया गया जेपी अस्पताल, मुंह के कैंसर का मरीज है आतंकी
Huzur, Bhopal | Nov 7, 2024 सिमी आतंकी आमिल परवेज को कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार सुबह जेपी अस्पताल लाया गया।आमिल को मुंह का कैंसर है। इससे संबंधित सिटी स्कैन और कई अन्य जांच के लिए उसे भोपाल सेंट्रल जेल से लाया गया था। करीब एक घंटे तक उसकी कई तरह की जांच की गई।जेल अधीक्षक राकेश भांगरे का कहना है कि आमिल का रूटीन चैकअप के तहत सिटी स्कैन होना था। जांच के बाद उसे वापस जेल