विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर स्वीप कोषांग जमुई के तहत गुरुवार को शिक्षा विभाग द्वारा जिले के विभिन्न उच्च विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मेहंदी और पेंटिंग के माध्यम से लोकतंत्र, मतदान प्रक्रिया और नागरिक भागीदारी पर संदेश दिए। उक्त जानकारी 9:30 बजे दी गई।