सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय सिवनी में आयोजित जिला स्तरीय मोटरसाइकिल रैली में सहभागिता कर कृषक बंधुओं का उत्साह बढ़ाया। पॉलिटेक्निक मैदान से प्रारंभ हुई इस रैली में विधायक ने स्वयं मोटरसाइकिल चलाकर पूरे नगर के विभिन्न मार्गों में भ्रमण किया।